जमशेदपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लगातार नौंवी बार केंद्रीय बजट पेश किया। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय पर बजट का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नेतागण, पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यरूप से मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पूरे बजट भाषण को ध्यानपूर्वक सुना और बजट की विभिन्न विशेषताओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौंवी बार बजट पेश किया है जो नीति में निरंतरता और उनके अनुभव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के हर वर्ग की अपेक्षाओं को पूरा करेगा और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, योगेश मल्होत्रा, जटाशंकर पांडेय, रीता मिश्रा, जिला पदाधिकारी में प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, अनिल मोदी, संजीव सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, संजीत चौरसिया, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, राकेश दुबे, धर्मेंद्र प्रसाद, नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, अमरजीत सिंह राजा, अजय श्रीवास्तव, अप्पा राव, शैलेश गुप्ता, हरे राम यादव, मीरा शर्मा, शशांक शेखर, लीना चौधरी, मनोज सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



BJP SUPPORTERS ARE DO THAT……… NOTHING NEW . NOTHING SURPRISING.