Press "Enter" to skip to content

Headline:निलंबित IAS विनय चौबे पर कसा शिकंजा: आय से अधिक संपत्ति मामले में आज CA उपेंद्र शर्मा से पूछताछ करेगी ACB

रिपोर्ट: विश्वजीत पांडेय

रांची: झारखंड के चर्चित और निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आय से अधिक संपत्ति (DA Case) के मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम आज विनय चौबे के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) उपेंद्र शर्मा से पूछताछ करेगी।

संपत्तियों का खंगाला जाएगा कच्चा-चिट्ठा

एसीबी ने उपेंद्र शर्मा को समन जारी कर रांची स्थित कार्यालय में तलब किया है। सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम सीए के जरिए विनय चौबे और उनके परिजनों की चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा जुटाएगी। एसीबी यह जानने की कोशिश करेगी कि पिछले कुछ वर्षों में चौबे की आय और उनके द्वारा खरीदी गई संपत्तियों के बीच कितना अंतर है। दस्तावेजों के आधार पर उनके आय-व्यय के विवरण का मिलान किया जाएगा।

परिजनों पर भी है प्राथमिकी

बता दें कि 24 नवंबर को एसीबी ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें विनय चौबे के अलावा उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी, सरहज प्रियंका त्रिवेदी और सहयोगी विनय सिंह समेत उनकी पत्नी को भी नामजद आरोपी बनाया गया है।

शराब और जमीन घोटाले से जुड़े तार

आरोप है कि विनय कुमार चौबे ने कथित तौर पर शराब और जमीन घोटाले से अर्जित काली कमाई को सफेद करने के लिए अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों, शेल कंपनियों और रियल एस्टेट में निवेश किया था। इससे पहले एसीबी विनय चौबे, उनकी पत्नी और अन्य करीबियों से भी पूछताछ कर चुकी है।
आज होने वाली सीए उपेंद्र शर्मा से पूछताछ को इस मामले में बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे निवेश के माध्यमों और बेनामी संपत्तियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

One Comment

  1. C K Pathak C K Pathak January 30, 2026

    Maximum corruptions are there in cast politics by all the parties. Discrimination has crossed all the limits. All the Investigation Agencies of the nation should take action against this . It does not matter that this matter comes under their jurisdiction or not…………………………..

Leave a Reply

Discover more from DISCOVERY BHARAT

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading