Press "Enter" to skip to content

आस्था मैजेस्टिक में मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन समारोह संपन्न



जमशेदपुर, 8 जुलाई 2026। आस्था ग्रुप के प्रतिष्ठित आवासीय प्रोजेक्ट “आस्था मैजेस्टिक” परिसर में बुधवार को नव-निर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन पूजा-अर्चना का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर आस्था ग्रुप के संस्थापक कौशल कुमार सिंह एवं श्रीमती कामिनी कौशल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई।

समारोह में परियोजना के निवासी, गणमान्य अतिथि, आस्था ग्रुप के पदाधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्थापक कौशल कुमार सिंह ने कहा कि मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। उपस्थित सभी लोगों ने मंदिर के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परियोजना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Be First to Comment

    Leave a Reply

    Discover more from DISCOVERY BHARAT

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading