Press "Enter" to skip to content

आतंकवादी अब अपने घरों में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं: प्रधानमंत्री


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि अब आतंकवादी अपने घरों में भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, जबकि पिछली सरकारों के समय आतंकवाद के कारण लोग असुरक्षित महसूस करते थे।दिल्ली में ‘‘एचटी लीडरशिप समिट’’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि समय बदल गया है।मोदी ने कहा कि उन्होंने कार्यक्रम में आयोजित एक प्रदर्शनी में 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले पर रिपोर्ट देखीं।उन्होंने कहा, ‘‘उस समय आतंकवाद के कारण भारत के लोग असुरक्षित महसूस करते थे, लेकिन अब समय बदल गया है और अब आतंकवादी अपने घरों में भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं।’’प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी में उन्होंने कश्मीर का भारत में विलय की पुरानी खबरें देखीं और उन्हें वैसा ही उत्साह महसूस हुआ जैसा देश के लोगों ने अक्टूबर 1947 में महसूस किया था।
उन्होंने कहा, ‘‘उस क्षण मुझे एहसास हुआ कि कैसे अनिर्णय की स्थितियों ने सात दशक तक कश्मीर को हिंसा में घेर कर रखा।’’

Be First to Comment

    Leave a Reply

    Discover more from DISCOVERY BHARAT

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading