Press "Enter" to skip to content

Jharkhand Election 2024: रघुवर दास की बहू करेंगी जीत काआगाज या अजय कुमार की होगी जीत, जानें जमशेदपुर ईस्ट के समीकरण

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच मुकाबला है। इंडिया गठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल हैं, जबकि एनडीए में बीजेपी अधिकतर सीटों पर लड़ रही है। जमशेदपुर ईस्ट का चुनाव महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले चुनाव में रघुवर दास हार गए थे। इस बार रघुवर दास और सरयू राय चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। बीजेपी ने पूर्णिमा दास साहू और कांग्रेस ने अजय कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय कुमार 2011 से 2014 तक जमशेदपुर के सांसद रहे। वह पहले झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) का हिस्सा थे, लेकिन 2014 में बीजेपी के खिलाफ हारने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। 2017 में वह झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष बने और फिर 2019 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए, लेकिन 2020 में कांग्रेस में वापस लौटे। अब उन्हें जमशेदपुर ईस्ट से उम्मीदवार बनाया गया है।

मालिकाना पर तीस साल से राजनीति, हम दिलाएंगे हक- डॉ. अजय कुमार

इस सीट पर पिछले चुनाव में रघुवर दास हार गए थे, इसलिए उन्हें टिकट नहीं मिला, लेकिन उनकी बहू पूर्णिमा साहू को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। रघुवर दास की परंपरागत सीट यह है और वह इसे नहीं खोना चाहते हैं। पूर्णिमा पहली बार चुनावी मैदान में हैं

जमशेदपुर ईस्ट सीट पर पिछले चुनाव में रघुवर दास को निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय ने हराया था, जिन्हें 73945 वोट मिले। रघुवर दास को 58112 वोट मिले। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। अब सरयू राय को जेडीयू से जमशेदपुर पश्चिम के लिए टिकट मिला है। इस सीट को दास परिवार का गढ़ माना जाता है, और रघुवर दास यहां पांच बार चुनाव जीत चुके हैं।रघुवर दास ने 2014 में कांग्रेस के आनंद विहारी दूबे को हराया था। 2009 में जेएमएम के अभय सिंह को हराया था। 2005 में कांग्रेस के रामाश्रय प्रसाद को मात दी थी। अब वह अपनी बहू को यहां से विधायक बनाना चाहते हैं।

Be First to Comment

    Leave a Reply

    Discover more from DISCOVERY BHARAT

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading