Jharkhand Chunav 2024: BJP-68, AJSU-10 और JDU 2 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, झारखंड NDA में सीट शेयरिंग की घोषणा

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गयी है. रांची में शुक्रवार को बीजेपी और आजसू ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन कर सीटों शेयरिंग को लेकर घोषणा कर दी है. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

झारखंड विधानसभा चुनाव को सभी दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. इसी बीच झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एनडीए के बीच सीट शेयरिंग की घोषणा हो गयी है. रांची के प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बीजेपी और आजसू ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन कर सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है. झारखंड में NDA के अंदर बीजेपी- 68, आजसू-10, जेडीयू-2 और लोजपा रामविलास 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी

आजसू इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव
1. सिल्ली
2. जुगसलाई
3. गोमिया
4. रामगढ़
5. लोहरदगा
6. पाकुड़
7. ईचागढ़
8. मांडू
9. डुमरी
10. मनोहरपुर
JDU और LJPRV इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव
वहीं जेडीयू जमशेदपुर पश्चिम, और तमाड़ विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा एनडीए की सहयोगी लोजपा रामविलास चतरा सीट से चुनाव लड़ेगी. वहीं इन सीटों के अलावा बीजेपी 68 सीटों पर सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हालांकि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा कि बीजेपी अपने कोटे की 68 सीटों में से 1 से 2 सीट पर कुछ अलग निर्णय भी ले सकती है.
बाबूलाल मरांडी का तीखा प्रहार
वहीं इस दौरान आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि भाजपा-आजसू साथ चुनाव लड़ते हैं तो परिणाम भी सामने आते हैं. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पिछले पांच साल में हेमंत सोरेन कोई भी वादा पूरा नहीं किया. पांच वर्षों में जितनी अत्याचार मां बहन के साथ हुई उतना कभी नहीं हुआ. अपराध का ग्राफ बढ़ा है, सेना की जमीन को भी नहीं छोड़ा है. आदिवासी की जनसंख्या घटते जा रही है. उनकी जमीन से बेदखल किया जा रहा है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रोटी माटी को बचानी है. इन्हीं सब मुद्दे को लेकर हमलोग जनता के पास जाएंगे.
Be First to Comment