
- इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात
- झामुमो में शामिल हुए बीजेपी विधायक
- JMM-कांग्रेस 70 पर लड़ेंगी
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर की उपस्थिति में सीट शेयरिंग का ऐलान किया. हालांकि इस मौके पर आरजेडी और वाम दल के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे.
- आरजेडी और बाकी इंडिया ब्लॉक सहयोगियों को 11 सीटें मिलीं
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारा हो गया है. जानकारी के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के खाते 70 सीटें आई हैं. जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और अन्य दलों के लिए बाकी 11 सीटें छोड़ी गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन की घोषणा की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. शेष सीटों पर अन्य सहयोगी दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने बताया कि इस बार आरजेडी के अलावा सीपीआई-एमएल को भी गठबंधन में शामिल किया गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका खुलासा अभी मुख्यमंत्री ने नहीं किया है.