जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए के उम्मीदवार श्री सरयू राय ने गुरुवार को अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने सुबह विभिन्न मंदिरों में पूजा की और इसके बाद नामांकन कार्यालय पहुँचे, जहाँ वरिष्ठ भाजपा नेता भी उनके साथ मौजूद रहे।
पांच साल में कदमा-सोनारी में आपराधिक गैंग खड़े हुए, इनमें एक “बड़े” का हाथ- सरयू राय
- जमशेदपुर में सिलेंडर ही कमल है: सरयू राय
- इस बार एनडीए की सरकार बनेगी, अपराध को कम किया जाएगा: सरयू राय
- हर अपराधी पर कार्रवाई होगी, कोई भी नहीं बचेगा: सरयू राय
जमशेदपुर। एनडीए के उम्मीदवार श्री सरयू राय ने कहा कि पांच साल पहले जब वह जमशेदपुर पश्चिमी छोड़कर गए थे, तब से इस क्षेत्र की हालत और खराब हुई है। मानगो में कई इलाकों में शुद्ध पेयजल की कमी है। पहले जो पानी की टंकियां बनाई गई थीं, उनका अब कोई उपयोग नहीं हो रहा है। बिजली की स्थिति भी खराब है, लगातार पावर कट होते रहते हैं, जबकि पहले ऐसा नहीं था।
साकची के बोधि मंदिर मैदान में जनसभा में अपने छह मिनट के भाषण में श्री राय ने कहा कि कुछ लोग यह कह रहे हैं कि जमशेदपुर पश्चिम में कमल नहीं है। आप इस भ्रम में मत रहिए। कमल यहां सिलेंडर है और सिलेंडर ही कमल है। इसलिए अगर कोई कहे कि यहां कमल नहीं है, तो उसकी बात ना मानें। कमल और सिलेंडर वही हैं।
सरयू राय ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में मोहल्लों, खासकर कदमा और सोनारी में अपराधी गैंग बन गए हैं। ये गैंग अपराध करते हैं, गोली चलाते हैं और रंगदारी मांगते हैं। इन गैंग का कुछ नहीं होता। ऐसा कैसे हो सकता है? जरूर किसी बड़े आदमी का समर्थन है।उन्होंने आरोप लगाया कि जमशेदपुर का प्रशासन सत्ता में रहने वालों के सामने झुकता है।राय ने आश्वासन दिया कि जब एनडीए की सरकार झारखंड में बनेगी, तब इन अपराधी गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे और कोई नहीं बचेगा।जनसभा में झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा, छत्तीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा, बिहार के तीन मंत्रीः अशोक चौधरी, श्रवण कुमार और मदन सहनी समेत एनडीए के अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे।

Be First to Comment